उम्मीद के साथ चलती ह जिंदगी, उम्मीद ना हो तो जिंदगी रुक सी जाती है, उम्मीद ही तो हमे जीना सिखाती हैं, वो उम्मीद ही तो हैं जो हमे डर का सामना करने की हिम्मत देती है, उम्मीद हैं उस किसान को जो खेतो में फसल उगाता हैं कि अच्छी फसल मिलेंगी, उम्मीद हैं उस शिक्षक जो बच्चों को पढ़ाता हैं, कि एक दिन वो बच्चे जरूर देश का भविष्य उज्ज्वल करेगे। उम्मीद हैं उस माँ को जिसका बेटा बॉर्डर पर देश के लिए लड़ रहा हैं। उम्मीद हैं उस माँ को की वह सही सलामत होगा , ये उम्मीद ही हमे जीना सिखाती हैं ,जिस दिन ये उम्मीदें टूटी , उस दिन इन्सान खुद टूटकर बिखर जाएगा।
Comments
Post a Comment