संपादकीय पत्र

 सेवा में,

संपादक महोदय,

दैनिक जागरण भिवानी,

127111

विषय  -  सम्पादकीय पृष्ठ पर महिला मुद्दोंको प्राथमिकता देते हुए।

महोदय,

                मैं मंजू भिवानी से आपकी नियमित पाठक हूँ ।आपके सम्पादकीय पृष्ठ अत्यधिक ज्ञानवर्धक हैं अभी हाल ही मैंने इसमे महिलाओं से सम्बंधित अग्रलेख पढ़ा जो कि बहुत ज्यादा सूचनात्मक व ज्ञानवर्धक हैं। महोदय मैं आपसे अनुरोध करना चाहती हूं कि आप अपने समाचार पत्र में महिलाओं से सम्बंधित आलेख को अवश्य शामिल करें। मुझे पूरा विशवास हैं कि आपके इस पहल से हमारे समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा । आपके अख़बार की विश्वनीयता  ओर लोकप्रियता  हम पाठकों को बहुत ही आशा प्रदान करती हैं ।आपसे हमें यही उम्मीद है कि आप मेरे इस पत्र को अपने समाचार पत्र में स्थान देगें। 

शुभकामनाओं सहित

मंजू

भिवानी,

127111

12 -2-2022

Comments

Popular posts from this blog

उच्च शिक्षा में महिलाएं

उम्मीद